त्योहारी मौसम में प्रवासी भी कर सकेंगे मतदान

पटना, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मत प्रतिशत में इजाफे की उम्मीद की जा रही है। इसकी वजह इस बार चुनाव का त्योहारों के बीच पड़ना है। माना जा रहा है कि राज्य से बाहर रहने वाले लोग भी मतदान में हिस्सा ले सकेंगे।

इसी सिलसिले में दिल्ली के एक पत्रकार एवं मुंबई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले आशुतोष ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक और ऑरकुट के माध्यम से राज्य से बाहर रहने वाले अपने मित्रों से विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए पहुंचने की अपील की है।

इन दोनों ने बिहार के प्रवासी मतदाताओं से अपील की है, "यह चुनाव त्योहरों के बीच पड़ रहा है। ऐसे में छुट्टी की योजना इस तरह बनाएं कि त्योहार भी घर में मन जाए और अपने मताधिकार का इस्तेमाल भी कर लें।"

राज्य में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर के बीच छह चरणों में मतदान होना है। प्रसिद्घ पर्व विजयादशमी (दशहारा) 17 अक्टूबर को है तो दीपावली पांच नवम्बर को है। इसके साथ ही उतर भारतीयों का मुख्य पर्व छठ 11 नवम्बर को है। इसके अलावा बकरीद भी 17 नवम्बर को मनाई जाएगी।

आमतौर पर बिहार से बाहर रहकर नौकरी और रोजगार करने तथा पढ़ाई करने वाले लोग मुख्य पर्व-त्योहारों में अपने घर आते हैं और चुनाव की तिथि के ऐसे समय में पड़ने के कारण वे मतदान करने से नहीं चुकेंगे। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है इस चुनाव में प्रवासी मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

आशुतोष कहते हैं कि उनके कई दोस्त अपनी छुट्टियों को चुनाव के कार्यक्रम में सामंजस्य बैठा रहे हैं। वे मानते हैं कि इस बार बाहर रहने वाले लोगों के मत कई क्षत्रों में चुनाव परिणामों को प्रभावित भी कर सकते हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 5़ 50 करोड़ है। यह माना जाता है कि बिहार मतदाताओं की एक बड़ी संख्या राज्य के बाहर रोजगार की तलाश में या पढ़ाई करने जाती है। एक गैर सरकारी आंकड़े के मुताबिक राज्य की करीब 52 से 53 लाख की आबादी बिहार से बाहर है। ऐसे में यह संख्या कुल मतादाता के 10 प्रतिशत के करीब है।

माना जाता है कि बाहर रहने वाले लोगों में करीब आधे लोग अपने अधिकार के प्रति सजग हैं। ऐसे में अगर वे मतदान करें तो प्रवासी लोगों का मत परिणाम को प्रभावित करने की स्थिति में दिखाई देता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+