अमेरिका में गोलीबारी में 4 मरे
वाशिंगटन, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के सिएटल शहर में गुरुवार को एक एशियाई महिला ने तीन लोगों को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली।
स्थानीय समाचार पत्र 'द सिएटल टाइम्स' के मुताबिक पुलिस ने बताया कि दक्षिणी सिएटल के हाइलैंड पार्क स्थित एक घर से शवों को बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित में एक 42 वर्षीय महिला भी शामिल है। इस गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।
एक महिला के मुताबिक इस घर में दो परिवारों के कुल 11 लोग रहते थे। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक एक युवती यह कहते हुए बाहर निकली 'वह पागल हो गई है, वह पागल हो गई है।'
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications