खेलगांव व अन्य आयोजन स्थलों से 100 कुत्ते पकड़े गए
इस काम में दिल्ली नगर निगम का सहयोग करने वाली गैर सरकारी संस्था 'फ्रेंडीकोस सोसाइटी फॉर द इरैडिकेटिंग ऑफ द क्रूएल्टी टू एनिमल्स' (एसईसीए) के सह-संस्थापक गौतम बारत ने आईएएनएस को बताया, "खेलों के समापन पर इन कुत्तों को वहीं छोड़ दिया जाएगा, जहां से इन्हें पकड़ा गया है। इस दौरान इन्हें गाजीपुर श्वान वंध्यीकरण केंद्र में रखा जाएगा।"
उन्होंने बताया कि ये कुत्ते खेलगांव और अन्य स्थलों में यहां-वहां भटक रहे थे। इससे खेल में हिस्सा लेने वाले देशों ने चिंता जताई थी। खेल के सभी 17 आयोजन स्थलों से इन्हें पकड़ा जा रहा है। कुत्तों को पकड़ने में दो एंबुलेंस के साथ छह लोगों को लगाया गया है।
दिल्ली नगर निगम के सूत्रों के अनुसार दिल्ली में 280,000 से अधिक अवारा कुत्ते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications