मदर टेरेसा पर फिल्म महोत्सव
स्वयंसेवी संगठन 'सिगनिस' की अध्यक्ष सिस्टर फिलीस फर्नाडीज ने बताया, "शनिवार को बांद्रा रीक्लेमेशन में शाम छह बजे 'मदर टेरेसा' वृत्तचित्र के प्रदर्शन के साथ 'मदर टेरेसा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2010' का शुभारंभ होगा।"
फर्नांडीज ने कहा, "फैब्रिजियो कोस्टा के निर्देशन में बने वृत्तचित्र में प्रख्यात ब्रिटिश अभिनेत्री ओलिविया हसी ने मदर टेरेसा की भूमिका निभाई है। यह महोत्सव हमारा भारत के सभी भागों और दुनियाभर में इन फिल्मों को दिखाने का प्रयास है।"
उन्होंने बताया, "महोत्सव के तहत मदर पर 14 और फिल्मों का प्रदर्शन होगा, 31 दिसम्बर तक इन्हें दिखाया जाएगा। हमें स्कूलों, कॉलेजों या अन्य संस्थानों में इन फिल्मों के प्रदर्शन के लिए वहां इनके टेप्स पहुंचाने में खुशी होगी।"
यह 'सिगनिस' द्वारा आयोजित तीसरा फिल्म महोत्सव है। इस एनजीओ में 140 देशों के सदस्य हैं और रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा, वीडियो और मीडिया व्यवसाय के लोग इससे जुड़े हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications