संसद में पेश होगा राष्ट्रीय पहचान प्राधिकरण विधेयक
नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय पहचान प्राधिकरण विधेयक 2010 को संसद में पेश करने की मजूरी दे दी।
विधेयक के जरिए गठित होने वाले इस प्राधिकरण के सदस्यों को जुर्माना लगाने और अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दिया जाएगा। इस प्राधिकरण पर 3,023.01 करोड़ रुपये का खर्च आएगा जिसमें मार्च 2011 तक आधार संख्या जारी करने का खर्च शामिल है।
आधार संख्या परियोजना का प्रारंभिक लक्ष्य पहचान से वंचित लोगों को स्थाई पहचान उपलब्ध कराना है। इसका उद्देश्य समाज में हाशिए पर रह रहे लोगों को समान दर्जा उपलब्ध कराना है। पहचान उपलब्ध कराने के अलावा, आधार संख्या सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मददगार साबित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications