शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 184 अंक बढ़ा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 20,045.18 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,071.75 अंक के उच्चतम और 19,833.52 अंक के निम्नतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी कारोबार के अंत में 6,018.30 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,029.10 अंक के उच्चतम और 5,951.20 अंक के निम्नतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 83.92 अंक (1.04 प्रतिशत) बढ़कर 8,115.16 पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 107.02 अंक (1.05 प्रतिशत) बढ़कर 10,267.33 पर बंद हुआ।
बीएसई पर रियल्टी (2.78 प्रतिशत), एफएमसीजी (1.79 प्रतिशत) और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (1.67 प्रतिशत) सबसे ज्यादा मजबूती दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। बैंकिंग (0.98 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (0.94 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (0.94 प्रतिशत) सूचकांक भी मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई पर किसी भी सूचकांक में गिरावट दर्ज नहीं की गई।
सेंसेक्स में डीएलएफ (5.18 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर (3.93 प्रतिशत), हीरो होंडा (3.85 प्रतिशत), भारती एयरटेल (3.56 प्रतिशत) और मारुति सुजुकी (1.48 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे।
वहीं जिंदल स्टील (-1.19 प्रतिशत), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (-0.23 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (-0.17 प्रतिशत), टीसीएस (-0.11 प्रतिशत) और महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (-0.05 प्रतिशत) में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर 1,836 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,131 कंपनियों के शेयर गिरकर बंद हुए वहीं 117 कंपनियों के शेयर मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications