पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने इमारत उड़ाई
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया, "झारग्राम शहर में नक्सलियों के एक समूह ने हमला करके सामुदायिक भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया और बाद में उसमें आग लगा दी। नक्सलियों ने बंधगोड़ा कृषक सभा कार्यालय को भी बारूदी सुरंग से उड़ा दिया।"
पुलिस प्रमुख ने कहा, "इमारत खाली थी, लिहाजा कोई जख्मी नहीं हुआ है।"
उन्होंने बताया, "हमें घटना स्थल से नक्सलियों के पर्चे मिले हैं, जिसमें उन्होंने इसकी जिम्मेदारी ली है।"
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के तीन जिलों पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया में नक्सली ज्यादा सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications