सेंसेक्स 184 अंक बढ़ा, निफ्टी में 58 अंक की तेजी (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 20,045.18 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी कारोबार के अंत में 6,018.30 अंक पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,029.10 अंक के उच्च और 5,951.20 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 83.92 अंक (1.04 प्रतिशत) बढ़कर 8,115.16 अंक पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 72.87 अंक (0.92 प्रतिशत) बढ़कर 10,267.33 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई पर रियल्टी (2.78 प्रतिशत), एफएमसीजी (1.79 प्रतिशत) और धातु (0.30 प्रतिशत) सूचकांक बढ़कर बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications