स्वच्छ गांव की पंचायत होगी पुरस्कृत
राज्य में निर्मल ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए 'उज्जवल ग्राम पुरस्कार' की शुरुआत की जा रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि इस योजना के तहत 2005-06 से केंद्र सरकार द्वारा स्थापित निर्मल ग्राम का पुरस्कार हासिल करने वाली ग्राम पंचायतें ही आवेदन कर सकेंगी।
भार्गव के मुताबिक निर्मल ग्राम पुरस्कार पाने वाली पंचायतें अधिकतम तीन बार ही 'उज्जवल ग्राम पुरस्कार' के लिए आवेदन कर सकेंगी। योजना के पुरस्कार जनसंख्या के आधार पर दिए जाएंगे। दो हजार से कम की आबादी वाली पंचायत को एक लाख रुपये, दो हजार से पांच हजार जनसंख्या की पंचायत को दो लाख रुपये और पांच हजार से अधिक की जनसंख्या वाली पंचायत को चार लाख रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे।
विभाग ने पुरस्कार के लिए कुछ मापदंड भी तय किए हैं। जिसके मुताबिक सभी परिवारों के लिए निजी या सामुदायिक शौचालय का निर्माण व इस्तेमाल, शासकीय और निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्र में संख्या के मुताबिक बच्चों की उपस्थिति, शौचालय व मूत्रालय की उपलब्धता, उपयोग व रखरखाव, ग्रामवासियों में साफ -सफाई की आदत, वर्षभर जल संचय की व्यवस्था आवश्यक होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications