पृथ्वी-2 मिसाइल का परीक्षण नाकाम
भुवनेश्वर। सतह-से-सतह पर मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का परीक्षण शुक्रवार को विफल हो गया। यह मिसाइल उड़ान नहीं भर सकी। यह परीक्षण उड़ीसा के चांदीपुर परीक्षण केंद्र से किया गया।
करीब नौ मीटर लंबी और एकल स्तरीय तरल ईंधन वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर निर्धारित की गई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को 10 बजकर तीन मिनट पर इस मिसाइल को दागा गया लेकिन मिसाइल ने उड़ान नहीं भरी और लांच पैड पर धुआं फैल गया।
परीक्षण की असफलता का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मिसाइल का परीक्षण डीआरडीओ की सामरिक बल कमान द्वारा किया जा रहा था।
इससे पहले 18 जून को कम दूरी के लक्ष्य के लिए इस मिसाइल का परीक्षण किया गया था। करीब 4.6 टन वजनी इस मिसाइल में 500 से 1,000 किलो वजन के विस्फोटक ले जाने की क्षमता है। मिसाइल को वायु सेना में शामिल किया जा चुका है।













Click it and Unblock the Notifications