गलती के लिए पद छोड़ें पचौरी : पूर्व मंत्री

समाचार पत्र डेली एक्सप्रेस ने येओ के हवाले से लिखा है कि पचौरी ने अपनी 'विश्वसनीयता खो' दी है।

पिछले मार्च महीने में इंटर अकेडमी काउंसिल से नियुक्त एक स्वतंत्र समीक्षा दल ने पचौरी के निष्कर्षो की आलोचना की थी।

इस दल का गठन संयुक्त राष्ट्र के उस रिपोर्ट की समीक्षा के लिए किया गया था, जिसमें जलवायु परिवर्तन पर बने पचौरी के दल ने वर्ष 2035 तक हिमालय के हिमखंडों के पिघलने की आशंका जताई थी।

येओ ने गुरुवार को बीबीसी रेडियो-4 के एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे लगता है कि पचौरी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इतने महत्वपूर्ण संस्था का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति को करना चाहिए जिसकी सैद्धांतिक और बौद्धिक विश्वसनीयता पर कोई सवाल न उठे।"

वहीं, पचौरी ने कहा है कि वह तब तक अपने पद पर बने रहेंगे जब तक अक्टूबर में कोरिया में होने वाली बैठक में दल के 194 सदस्य उन्हें हटने के लिए नहीं कहते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+