उत्तराखंड में पटरी पर लौटने लगा जनजीवन
राज्य के आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए प्रशासन काम में जुटा है। केदारनाथ मार्ग पर अभी हल्के एवं छोटे वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है, जबकि बद्रीनाथ मार्ग पूरी तरह बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
केंद्र के अनुसार राज्य में जगह-जगह फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से निकाला जा रहा है। केंद्र के एक आकिारी ने बताया कि उत्तरकाशी जिले के बड़कोट और चिनयाली सेड़ में फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से देहरादून स्थित जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर लाया जा रहा है।
उधर, सूबे के चमोली जिले में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। चमोली के जिलाधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया कि बारिश से सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश और भूस्खलन के कारण बंद पड़ीं सड़कों को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सेमवाल के अनुसार जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि बारिश से जिले में चार लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि एक बच्चा पानी में बहने से लापता है। गांव रैनी में मकान गिरने से दो बच्चों और एक पुरुष की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। जबकि ऐसी ही एक घटना में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications