राष्ट्रमंडल खेल : थानों में पुलिसकर्मियों की कमी
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेल शुरू होने में केवल नौ दिन रह गए हैं और हर पुलिस थानों से अभ्यास स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसलिए हमें अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की जरूरत पड़ेगी।"
दिल्ली के 154 पुलिस थानों में सामान्य तौर पर दो या तीन निरीक्षक तैनात रहते हैं, लेकिन तीन से 14 अक्टूबर तक खेलों के दौरान एक निरीक्षक ही कामकाज की निगरानी करेगा।
निरीक्षक स्तर के थाना प्रभारियों को खेल से जुड़ी ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। जबकि छानबीन करने वाले और आतंकवाद निरोधी दस्तों को खेलों के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा।
भगत ने कहा कि नई नियुक्तियों और प्रशिक्षु कांस्टेबल की वजह से पुलिस थानों के सामान्य कामकाज प्रभावित नहीं होंगे।
उन्होंने कहा, "हमारे पास थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी पर्याप्त संख्या में हैं। 40 फीसदी अनुभवी निरीक्षकों और अन्य कर्मियों को खेलों से जुड़ी सुरक्षा में तैनात किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications