'पाक में हर साल बड़ी तादाद में महिलाओं, बच्चों की मौत'
एक ऑनलाइन एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब प्रांत के स्वास्थ्य सचिव फवद हसन फवद द्वारा यह खुलासा किया गया। फवद ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए 28 सितम्बर तक 'जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सप्ताह' नाम से एक कार्यक्रम का अयोजन किया है।
बाढ़ की वजह से लोग विभिन्न बीमारियों से प्रभावित हुए हैं जिनमें बच्चों एवं महिलाओं की संख्या अधिक है।
फवाद ने बताया कि 'जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य सप्ताह' यूनीसेफ के सहयोग से आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत लगभग छह लाख बच्चों और तीन लाख महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications