देहरादून में बीएसएनएल की
देहरादून , 24 सितम्बर (आईएएनएस)। करीब सप्ताह भर से प्रभावित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)की सेवाएं शुक्रवार से बहाल हो गईं। इससे प्रशासन और आम लोगों ने राहत की सांस ली है।
बाढ़ की वजह से कई क्षेत्रों में दूरसंचार की सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। जिसकी वजह से लोगों को संपर्क स्थापित करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सेवाएं प्रभावित होने से लोगों से संपर्क करने और सूचना एकत्रित करने में शासन-प्रशासन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से बीएसएनएल की सेवाएं सुचारु रूप से चलने लगीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications