पति पर पत्नी और पुत्रियों की हत्या का आरोप
पुलिस के अनुसार खलीलपुर निवासी टुनटुन शाह का पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसी क्रम में शाह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो पुत्रियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि सभी शवों पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं। करजा के थाना प्रभारी जगन्नाथ राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है परंतु प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications