हरियाणा में यमुना के जलस्तर में कमी

एक अधिकारी ने बताया कि यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड बैराज से शुक्रवार सुबह तकरीबन 78,000 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया, जो पिछले दिनों की तुलना में कम है।

गौरतलब है कि पिछले 32 साल का रिकॉर्ड सोमवार को उस वक्त टूट गया, जब हथिनीकुंड बैराज से यमुना में अधिकतम 744,507 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके पहले तीन सितम्बर 1978 को बांध से 709,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

यमुनानगर जिले के उपायुक्त अशोक सांगवान ने आईएएनएस को बताया, "जिले के प्रभावित गांवों में राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। यमुना नदी में जलस्तर घटना शुरू हो गया है और फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।"

इस बीच, राज्य सरकार ने क्षतिग्रस्त ट्यूबवेल के लिए भुगतान करने के मकसद से विभिन्न उपायुक्तों को 1.53 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके पहले भी सरकार तबाह हुई फसलों के लिए 11.31 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।

राज्य में बाढ़ के हालात के बारे में वित्तीय आयुक्त व मुख्य सचिव नरेश गुलाटी ने कहा, "बाढ़ का पानी घटने लगा है। हालात काबू में हैं और पीड़ितों को राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+