कश्मीर घाटी में कर्फ्यू

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में शुक्रवार को अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर प्रशासन ने श्रीनगर और घाटी के प्रमुख शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार से स्कूल दोबारा खुल जाएंगे और हिंसा का चक्र समाप्त कराने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "कानून एंव व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है।" कश्मीर घाटी में शुक्रवार को इबादत के बाद अक्सर पथराव की घटनाएं हो रही हैं। पिछले तीन महीने से घाटी में जारी हिंसा में अब तक 104 लोग मारे जा चुके हैं। हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने शुक्रवार को लोगों से सामान्य कामकाज करने और शनिवार तथा रविवार को बंद में शामिल होने के लिए कहा है।

एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया, "किसी भी अलगाववादी नेता को घाटी में जनजीवन बाधित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने से बच्चों की शिक्षा पर इसका असर पड़ता है जबकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।"

कश्मीर के मंडलायुक्त असगर समून ने अभिभावकों से अपने बच्चों को सोमवार को स्कूल और कॉलेज भेजने की अपील की है। अलगाववादियों के प्रदर्शनों और कर्फ्यू की वजह से पिछले तीन महीनों से शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। पुलिस ने यहां कहा, "हिंसा का चक्र अब समाप्त करना ही होगा और उसके लिए प्रशासन जरूरी कदम उठाने को तैयार है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+