जामा मस्जिद गोलीबारी पर आडवाणी ने चिदंबरम को फोन किया

नई दिल्ली। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के निकट रविवार को मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर ताइवान के दो पर्यटकों को घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घटना के संबध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

राष्ट्रमंडल खेलों के पहले राजधानी में हुए इस हमले से बौखलाई भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने केंद्रीय गृह मंत्री चिदम्बरम को फोन किया और खेलों की सुरक्षा पर उनसे चर्चा की। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने विदेशी पर्यटकों की बस को निशाना बनाते हुए कम से कम 10 राउंड गोलियां चलाईं।

पुलिस ने बताया, गिरफ्तार संदिग्ध दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके का रहनेवाला है। पुलिस को संदेह है कि, हमले में इस्तेमाल की गई काले रंग की हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल इसी व्यक्ति से संबंधित है। पंजीकरण संख्या डीएल4एसएजे0496 वाली मोटरसाइकिल इसी व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद हमलावर जामा मस्जिद की संकरी गलियों से होकर भाग गए। यह हमला दिन में लगभग 11.30 बजे मस्जिद के गेट नंबर-3 के बाहर हुआ। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों खतरे से बाहर हैं। घायलों के नाम को चांग और जी वी है। दोनों की उम्र 20 वर्ष के आसपास है।

उन्होंने चांग के पेट में लगी एक गोली को निकाल दिया है और उसे आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया है। गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने बाद में अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया। इस बीच इस मामले के प्रमुख चश्मदीद, रिक्शा चालक सलीम से जामा मस्जिद पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+