उत्तराखण्ड में बादल फटने से 20 की मौत 15 लापता
देहरादून।
उत्तराखण्ड में पिछले चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राज्य में बारिश और बादल फटने की अलग-अलग घटनाओं में अब तक 20 लोग मारे गए हैं और 15 लापता हैं। id="toptextpromo">हरिद्वार
जिले में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय गुंजयाल ने बताया, "गंगा खतरे के निशान से ऊपर है। 15 गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। सेना से अतिरिक्त नौकाएं मंगाई गई हैं।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कुमांऊ
के अल्मोड़ा जिले में बादल फटने की घटना के बाद शुरू किए गए बचाव एवं राहत कार्य में बारिश की वजह से बाधा आई है। यहां दिन में बारिश कुछ हद तक थमी है जिससे राहत कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। राज्य के अन्य जनपदों में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।











Click it and Unblock the Notifications