अफगानिस्तान का सैन्य सहयोग करते रहेंगे: नाटो
ब्रसेल्स, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव एंडर्स फॉग रासमुसेन ने कहा है कि अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव के बाद नाटो उसे सैन्य सहयोग जारी रखेगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ब्रसेल्स में रासमुसेन ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, "नाटो अफगानिस्तान के साथ अपना सहयोग जारी रखेगा। नई संसद के चुनाव के बाद वहां सुरक्षा सहयोग और बढ़ेगा।"
गौरतलब है कि शनिवार को अफगानी संसद के निचले सदन के लिए हुए मतदान के दौरान हुई हिंसा में 11 नागरिक और 27 तालिबानी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications