मैं राहुल का तहे दिल से शुक्रगुजार हूँ : उमर अब्दुल्ला
चारों तरफ से आलोचनाऔं के शिकार कश्मीर के युवा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। उमर ने गुरुवार को एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान ये बातें कही, उन्होंने कहा कि राहुल जी मेरी बात समझी इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।
आपको बता दें कि इस से पहले कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने गुरुवार को कोलकाता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उमर अब्दुल्ला का पक्ष लेते हुए कहा था कि उमर को इस समय समय और समर्थन की जरूरत है। ये वक्त उनकी आलोचनाओं का नहीं बल्कि उनका साथ देने का है।
यह पूछे जाने पर कि क्या उमर असफल साबित हो रहे हैं, राहुल ने कहा, 'केंद्र सरकार ने उमर अब्दुल्ला को अपना समर्थन दिया है। नेशनल कांफ्रेंस पार्टी सत्ता में है। वह युवा हैं। कश्मीर एक मुश्किल जगह है। उमर मुश्किल काम कर रहे हैं और उन्हें समय और समर्थन दिया जाना चाहिए।' राहुल गांधी ने कहा कि वह जल्दी ही कश्मीर जाएंगे और वहां युवा कांग्रेस की सदस्यता के लिए अभियान चलाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications