श्रीलंका में धमाका, 60 मरे

सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल उबया मेडावाला ने एएफ़पी को बताया, "यह धमाका दुर्घटनावश हुआ है. यह धमाका तब हुआ जब पुलिसकर्मी रोड प्रोजेक्ट में शामिल कांट्रेक्टर को विस्फोटक सामग्री दे रहे थे." एक सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि विस्फोटकों का इस्तेमाल सड़क निर्माण के लिए किया जाना था.
मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. रोड निर्माण का यह प्रोजेक्ट एक चीनी कंपनी के अधीन है. समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक मारे गए लोगों में दो चीनी कांट्रेक्टर भी शामिल हैं, जबकि अन्य पुलिसकर्मी हैं.












Click it and Unblock the Notifications