कश्मीर में हिंसा, युवक की मौत

पुलिस के मुताबिक श्रीनगर से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर बडगाम जिले के गोटपोरा गांव में सुरक्षाबलों के एक वाहन पर उग्र भीड़ ने जमकर पथराव किया। एक अधिकारी ने बताया, "वाहन में सवार पुलिसकर्मियों को उग्र भीड़ को तितर बितर करने के लिए गोलीबारी करनी पड़ी, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।"
पुलिस अधिकारी के मुताबिक घायल युवक फैय्याज अहमद (22) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक चिकित्सक एक अन्य घायल युवक को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। युवक की पहचान मोहम्मद रफीक के रूप में की गई है। कश्मीर घाटी के सभी बड़े शहरों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications