अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय जाने की योजना
त्रिपाठी ने इस विवाद पर 24 सितंबर के फैसले को टालने तथा मामले को अदालत के बाहर बातचीत से सुलझाने के लिए निर्देश देने हेतु उच्च न्यायालय से गुहार लगाई थी।
त्रिपाठी (73) ने आईएएनएस को यहां बताया, "उच्च न्यायालय के आदेश से मैं विचलित नहीं हुआ हूं और मैं सर्वोच्च न्यायालय में इस आदेश के खिलाफ याचिका दायर करने जा रहा हूं।"
त्रिपाठी ने कहा, "मैं चुप नहीं बैठने वाला हूं, क्योंकि मैं देश में शांति एवं सांप्रदायिक सौहाद्र्र सुनिश्चित कराने के व्यापक उद्देश्य से यह प्रयास कर रहा हूं।"
उन्होंने कहा, "चूंकि मामले पर अंतिम फैसला आने में बहुत कम समय बचा है, लिहाजा मुझे जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications