कश्मीर सर्वदलीय टीम में सुषमा, जेटली शामिल होंगे
भाजपा की प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि ये दोनों नेता कश्मीर का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतिनिधिमंडल के सोमवार को कश्मीर के लिए रवाना होने की संभावना है।
सुषमा स्वराज लोकसभा में और जेटली राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता हैं।
यह पूछे जाने पर कि कश्मीर में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठकें कब और किनके साथ होंगी, सीतारमैया ने कहा कि सरकार की ओर से अभी इसका ब्योरा नहीं दिया गया है।
प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान पार्टी के रुख की बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी सशस्त्र सैन्य बल विशेषाधिकार अधिनियम में कटौती नहीं चाहती है।
उन्होंने कहा, "कोई भी वार्ता भारतीय संविधान की रूपरेखा के भीतर ही होनी चाहिए। जम्मू एवं लद्दाख क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications