कानपुर विवि का प्रोफेसर बलात्कार के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार
कानपुर के बिठूर इलाके में रहने वाले कानपुर विवि के प्रोफेसर वी. एन. पाल (52) को शुक्रवार रात उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पाल विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर हैं।
बिठूर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने संवाददाताओं को बताया कि प्रोफेसर के घर में किराये पर रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया।
बिंद के मुताबिक महिला का आरोप है कि आज दोपाहर जब वह घर में अकेली थी तो उसी दौरान प्रोफेसर ने रसोई में उसके साथ दुराचार का प्रयास किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications