टिहरी क्षेत्र के गांवों को क्षतिपूर्ति के रूप में मिले बिजली : निशंक

मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़े अधिकारियों से कहा है कि टिहरी बांध की झील के जलस्तर में हुई वृद्धि से क्षेत्र के गांवों में हुई क्षति को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया जाए।

सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि टिहरी जल विद्युत परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे झील के बढ़े जलस्तर से प्रभावित गांवों का सर्वेक्षण कराएं, ताकि प्रभावितों की हर संभव मदद की जा सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुझाव दिया है कि वे प्रभावित व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के लिए क्षतिपूर्ति और विस्थापितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजें।

गौरतलब है कि पिछले दिनों टिहरी बांध की झील का जलस्तर 820 आरएल से बढ़कर लगभग 835 आरएल तक पहुंच गया था। इस कारण आस-पास के ग्रामों में जलभराव के अलावा भूस्खलन की समस्या उत्पन्न हो गई थी। भारी मात्रा में फसलें बर्बाद हुईं और मकानों को भी क्षति पहुंची है। स्वयं मुख्यमंत्री ने मौके का जायजा लेकर लोगों को राहत प्रदान करने का आदेश दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+