कृष्णा-कुरैशी की संभावित मुलाकात के साथ पिघलेगी बर्फ (लीड-1)

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा 10 दिवसीय दौरे पर शनिवार को न्यूयार्क रवाना हो रहे हैं। वह संयुक्त राष्ट्र आम सभा की कई सारी उच्चस्तरीय बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा कई अन्य आयोजनों में भी हिस्सा लेंगे।

विदेश सचिव निरूपमा राव फिलहाल वाशिंगटन में हैं। वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के नवंबर में प्रस्तावित भारत दौरे से संबंधित एजेंडे को मूर्तरूप देने में जुटी हुई हैं। वह वहीं से सीधे सोमवार को न्यूयार्क पहुंचेंगी।

उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि यद्यपि कृष्णा और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक तय नहीं है, लेकिन दोनों के बीच चलती-फिरती मुलाकात होने की पूरी संभावना है।

सूत्रों ने कहा कि इस बात की संभावना है कि दोनों विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा दिए जाने वाले रात्रिभोज के दौरान और बाद में 28 सितंबर को दक्षेस के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मिल सकते हैं।

यदि दोनों पक्षों ने किसी द्विपक्षीय बातचीत का फैसला किया तो पहले राव पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर से मिल कर दोनों विदेश मंत्रियों के बीच मुलाकाता का आधार तैयार करेंगी। क्योंकि इसके पहले दोनों विदेश मंत्रियों के बीच 15 जुलाई को हुई वार्ता विफल हो चुकी है।

द्विपक्षीय बातचीत की संभावना इसलिए बलवती हुई है, क्योंकि दोनों पक्षों ने कुछ सकारात्मक संकेत दिए हैं।

पिछले दिनों वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कुरैशी जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं।

इसके अलावा अपने आवास पर आयोजित इफ्तार दावत में भी प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक का स्वागत किया था और कुछ क्षण उनसे बातचीत की थी।

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त शरत सभरवाल हाल ही में पाकिस्तान के विदेश सचिव से मिले थे और पाकिस्तान के साथ बातचीत के भारत के इरादे से अवगत कराया था।

यही नहीं पाकिस्तान ने भी बाढ़ राहत के रूप में भारत के 50 लाख डॉलर की मदद का प्रस्ताव स्वीकार कर अपने रुख में नरमी जताई है।

दोनों देशों ने एक-दूसरे के कैदियों को रिहा कर यह दिखाने की कोशिश की है कि तनावपूर्ण संबंधों को सामान्य बनाने के लिए मानवीय पहल किसी न किसी रूप में चलते रहनी चाहिए।

ईद के मौके पर कृष्णा ने कुरैशी को ग्रीटिंग भेजा था और 442 भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए भारतीय प्रशंसा से अवगत कराया था। भारत ने भी जवाब के रूप में 31 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+