मप्र में स्वाइन फ्लू से अब तक 60 मौतें
राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार प्रदेश में एच1एन1 से पीड़ितों की संख्या 247 हो गई है। वहीं भोपाल में दो और इंदौर में एक मरीज की मौत हो जाने से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। इस बीमारी से अब तक भोपाल में 27, इंदौर में 20, जबलपुर में नौ, ग्वालियर में तीन और हरदा में एक मरीज की मौत हो चुकी है। नौ नए मरीजों के नमूनों की रिपोर्ट एच1एन1 पॉजिटिव आई है।
गौरतलब है कि पिछले दो माह की अवधि में 626 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 247 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच 83 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 19 की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications