उत्तर कोरियाई नेता का बेटे को सत्ता सौंपने की अटकलबाजियों से इन्कार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने बीजिंग में हाल ही में एक बैठक में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर को उत्तर कोरियाई नेता की टिप्पणी से अवगत कराया था।
कार्टर सेंटर वेबसाइट के हवाले से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने 'डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया' के आधिकारिक नाम का इस्तेमाल करते हुए कहा है, "डीपीआरके के नेता द्वारा उनके बेटे किम जॉन अन को बढ़ावा देने की अफवाह फैलाने के लिए पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराने से हम अचंभित हैं।"
कार्टर ने छह सितम्बर को चीन के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। इसके एक हफ्ते पहले ही उत्तर कोरियाई नेता ने बीजिंग का अचानक दौरा किया था और राष्ट्रपति हू जिन्ताओं के साथ बैठक की थी।
अपुष्ट जानकारी के अनुसार उत्तराधिकार संभालने के लिए सितम्बर के शुरुआत में ही किम के छोटे बेटे को पार्टी कार्यकताओं की बैठक में उसे एक वरिष्ठ पद पर नियुक्त किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications