उप्र में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत, 6 गिरफ्तार

मिर्जापुर के अपर पुलिस अधीक्षक श्रीपत मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि जिन गांवों में ये मौतें हुई हैं, वहां दबिश देकर अवैध शराब बेचने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस के मुताबिक जहरीली शराब के इन कारोबारियों के अड्डों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी जब्त की गई है। आबकारी और पुलिस की टीमें इलाके में लगातार दबिश दे रही हैं।

मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी इन गांवों में अवैध रूप से शराब बनाकर शराब बेचते थे। गुरुवार की रात ग्रामीणों ने इन्हीं से शराब खरीदकर पी थी। देर रात को उनकी तबीयत बिगड़ने के सिलसिला शुरू हुआ और शुक्रवार सुबह 6 लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से बीमार हुए करीब 18 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुछ की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+