तमिलनाडु में मिड-डे-मिल में मिलेगा अंडा और केला
शुक्रवार को मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने इस संबंध में आदेश पर हस्ताक्षर किए। इससे राज्य भर के करीब 50 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ होगा। वहीं, इस व्यवस्था से राज्य सरकार पर अतिरिक्त 125 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।
इससे पहले विद्यार्थियों को सप्ताह में मिड-डे मील केवल तीन दिन मिलते थे। इसमें शाकाहारी बच्चों को केला और अन्य को उबला अंडा दिया जाता था।
गौरतलब है कि तमिलनाडु ऐसा पहला राज्य है जिसने गरीब परिवारों के विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना की शुरुआत की।
वर्षो बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सभी राज्यों ने इस योजना को अपना लिया।
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications