बांग्लादेश में भूकंप मचा सकता है तबाही
वैज्ञानिकों ने यह चेतावनी शुक्रवार को आए भूकंप के बाद दी। शुक्रवार को आए भूकंप का केंद्र भारत और बांग्लादेश की सीमा पर था। मामूली तीव्रता वाले भूकंप ने बांग्लादेश के कई हिस्सों को हिला दिया था।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार ईद के दिन भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए। पहले झटके का केंद्र राजधानी ढाका के समीप था, जबकि दूसरे झटके का केंद्र दक्षिणी बांग्लादेश के चांदपुर में था।
ढाका विश्वद्यिालय के भूगर्भशास्त्र के विशेषज्ञों का कहना है कि हाल ही में आए इन भूकंपों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.0 से लेकर 4.8 के बीच मापी गई है। इन झटकों से तेज भूंकप आने का संकेत मिलता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications