ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने शहद में एंटीबायोटिक से इंकार किया
सेंटर फॉर साइंस एण्ड एन्वायरन्मेंट (सीएसई) ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारत में बेचे जा रहे कई ब्रांडेड शहद उत्पादों में बड़ी मात्रा में नुकसानदेह एंटीबायोटिक मौजूद हैं। सीएसई की प्रदूषण नियंत्रक प्रयोगशाला में दिल्ली में बेचे जा रहे 12 शहद ब्रांडों की जांच की थी। इसमें डाबर, हिमालया, पतंजलि, वैद्यनाथ और खादी जैसे ब्रांड भी शामिल हैं। इसमें स्विटजरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की दो कंपनियों के ब्रांड भी शामिल थे।
वैज्ञानिकों ने 11 नमूनों में छह नुकसानदेह एंटीबायोटिक प्राप्त किए। भारतीय ब्रांड हितकारी में एंटीबायोटिक नहीं पाए गए।
सीएसई के निष्कर्षो को खारिज करते हुए ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने अपने बयान में कहा, "कैपिलानो ने खबरों में बताए गए बैच के अपने शहद उत्पादों की जांच की है और इसमें कोई आपत्तिजनक तत्व नहीं पाया गया है। आरोप में कहा गया था कि कंपनी के 30 दिन पहले के उत्पादों में यह तत्व पाए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications