छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने ली 1 की जान
पुलिस के मुताबिक नौगांव निवासी एक किशोरी से अजय नाम के युवक ने छेड़-छाड़ की थी। इसकी शिकायत जब किशोरी ने थाने में दर्ज कराई तो युवक ने गुस्से में आकर किशोरी और उसकी मां सुमन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सुमन की मौत हो गई है, जबकि किशोरी गंभीर रूप से घायल है।
नौगांव के थाना प्रभारी एम. एम. शर्मा के मुताबिक पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल किशोरी का इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications