अफगानिस्तान में तालिबान ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता जैमराई बैशरी ने बताया कि शनिवार को होने वाले संसदीय चुनाव में तालिबान व्यवधान उपस्थित न कर सके, इसके लिए देश भर में अतिरिक्त पुलिस और सेना के जवानों की तैनाती की गई है।
उन्होंने बताया कि करीब छह हजार मतदान केंद्रों पर कम से कम 52 हजार पुलिस अधिकारियों जिनमें पांज हजार महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, तैनाती की गई है।
इसके अलावा अफगानिस्तानी सेना के करीब करीब 63 हजार जवानों को मतदान केंद्रों के आस-पास की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। वहीं नाटो का कहना है कि उसकी सेना अत्याधुनिक कैमरा से युक्त विमान के जरिए राजधानी की निगरानी करेगी।
भारी सुरक्षा और कड़े बंदोबस्त के बावजूद चुनाव अधिकारियों का कहना है कि देश के दक्षिणी और पूर्वी भागों में एक हजार ऐसे मतदान केंद्र हैं, जिन्हें सुरक्षा कारणों के चलते खोला नहीं गया है। इससे करीब 15 लाख मतदाता मतदान से वंचित हो जाएंगे।
रिपोर्ट के अनुसार हमलों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने अपने एक तिहाई (करीब 300) स्थाई अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारियों को देश से निकाल लिया है। जबकि शेष कर्मचारी कड़ी सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच काम कर रहे हैं।
एक वेबसाइट पर तालिबान ने कहा है, "हम अपने मुस्लिम देश से इस चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करना का आह्वान करते हैं।"
शनिवार को 249 सीटों के संसदीय चुनाव में एक करोड़ से ज्यादा लोग करीब ढाई हजार उम्मीदवारों के लिए मतदान करने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications