पंजाब पहुंची ब्रिटिश पुलिस की टीम

डेविड रीड के नेतृत्व में टीम गुरुवार को पंजाब पहुंची और महिला के परिजनों से पूछताछ की। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि हत्या से पहले दहेज को लेकर महिला को प्रताड़ित किया गया था। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एक दुभाषिया छानबीन के लिए दौरे पर आई टीम की मदद कर रहे थे।

गौरतलब है कि फगवाड़ा में मोहल्ला आतिश बजन की रहने वाली मंजीत कौर की ब्रिटेन के जगपाल जीत सिंह से शादी हुई थी। नवम्बर 2007 में जगपालजीत और उसके परिजनों ने मिलकर खन्ना शहर के नजदीक स्थित अपने पैतृत गांव बीजा में कथित रूप से मंजीत की हत्या कर दी थी।

जगपालजीत के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सड़क दुर्घटना में मंजीत की मौत हो गई थी। लेकिन मंजीत के परिजनों को अपने दामाद और उसके परिवार के सदस्यों पर संदेह था।

पुलिस ने जगपाल जीत और उसकी मां,भाई व भाभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद जगपाल जीत चुपके से ब्रिटेन भाग गया। इस मामले की छानबीन को लेकर पंजाब पुलिस की गति को देखते हुए मंजीत के पिता ने ब्रिटेन पुलिस से संपर्क किया।

फगवाड़ा के पुलिस अधीक्षक कनवलजीत सिंह ढिल्लन ने आईएएनएस को बताया, "जितना संभव हो सकता है हम ब्रिटिश पुलिस की मदद कर रहे हैं। टीम के सदस्य गुरुवार को मंजीत के परिजनों से मिलकर उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने जगपालजीत के गांव बीजा का भी दौरा किया।"

मंजीत के पिता सुखदेव सिंह डिंडसा ने बताया, "हम ब्रिटेन पुलिस के छानबीन से संतुष्ट हैं। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मैं न्याय को लेकर निश्चित हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+