अफ्रीका में एयरटेल को प्रौद्योगिकी सहायता देगी आईबीएम

दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी की शुरुआत वर्ष 2004 में शुरू हुई थी। एयरटेल ने कहा कि कंपनी इस साल की चौथी तिमाही में इस सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी।

इस समझौते से भारती एयरटेल को अफ्रीका में दूसरी और तीसरी पीढ़ी की सस्ती और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

कंपनी के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक सुनील भारती मित्तल ने कहा, "अफ्रीका में लोगों को संचार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम कीमत पर सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।"

मित्तल ने कहा, "आईबीएम के साथ अपने सहयोग का विस्तार करने को लेकर हम खुश हैं। इससे हमें अफ्रीका में विश्वस्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+