शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 177, निफ्टी 56 अंक बढ़ा (राउंडअप)
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,639.18 अंक का उच्च और 19,436.71 अंक का निम्न स्तर छुआ और अंत में यह 0.91 प्रतिशत बढ़कर 19,594.75 अंक पर बंद हुआ।
वहीं दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,898.40 अंक का उच्च और 5,828.70 अंक का निम्न स्तर छुआ। कारोबार के अंत में यह 0.97 प्रतिशत बढ़कर 5,884.95 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 114.39 अंक (1.43 प्रतिशत) बढ़कर 8,104.28 अंक पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 94.49 अंक (0.93 प्रतिशत) बढ़कर 10,238.91 अंक पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में बीएसई पर सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (2.10 प्रतिशत), हेल्थकेयर (2.05 प्रतिशत), तेल एवं गैस (1.78 प्रतिशत) और धातु (1.73 प्रतिशत) सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। एफएमसीजी और प्रौद्योगिकी सूचकांकों में भी एक-एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही।
रिलायंस कम्युनिकेशन (5.28 प्रतिशत), एसीसी (3.24 प्रतिशत) और भारती एयरटेल (2.93 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। आरआईएल (2.58 प्रतिशत), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (2.09 प्रतिशत) और टीसीएस (1.92 प्रतिशत) भी सेंसेक्स में अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।
वहीं एचडीएफसी (-1.01 प्रतिशत), विप्रो (-0.69 प्रतिशत) और बीएचईएल (-0.61 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। एसबीआई, एनटीपीसी और ओएनजीसी भी गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई पर 1,802 कंपनियों के शेयर बढ़कर और 1,169 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं 132 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications