प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हुए प्रचंड

काठमांडू, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। नेपाल के माओवादी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड प्रधानमंत्री की पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। माओवादी पार्टी ने शुक्रवार को घोषणा की कि आगामी 26 सितम्बर को होने वाले चुनाव से प्रचंड अपना नाम वापस लेंगे।

प्रचंड सातवें दौर के चुनाव में साधारण बहुमत भी हासिल नहीं कर सके थे।

पार्टी के उपाध्यक्ष और सांसद नारायण काजी श्रेष्ठ ने शीर्ष माओवादी नेताओं की कार्यवाहक प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के साथ शुक्रवार को हुई एक बैठक के बाद यह घोषणा की। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-मार्क्‍सिस्ट लेनिनिस्ट के भी वरिष्ठ नेता इस बैठक में मौजूद थे।

श्रेष्ठ ने कहा कि आगामी 26 सितम्बर को होने वाले आठवें दौर के चुनाव में न तो माओवादी और न ही मार्क्‍सवादी हिस्सा लेंगे।

तीन बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से दो द्वारा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा के मद्देनजर यह भी साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री पद के दूसरे उम्मीदवार नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडियाल साधारण बहुमत नहीं जुटा पाएंगे।

ऐसी संभावना है कि सरकार गठन के मद्देनजर राजनीतिक दल राष्ट्रीय सहमति बनाने के लिए नए सिरे से बातचीत करें या फिर चुनाव प्रकिया बदलने पर सहमति बनाएं।

नेपाल में प्रधानमंत्री पद की दौड़ पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल द्वारा गत 30 जून को इस्तीफा दिए जाने के साथ शुरू हुई। लेकिन इस पद के लिए पिछले दो महीने से जारी चुनाव का सातवां चक्र समाप्त हो जाने के बाद भी प्रधानमंत्री का निर्वाचन नहीं हो पाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+