महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना, 1 मरा, 2 घायल
जालना उप-जिले के एक पुलिस अधिकारी रोहीदास जाधव ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित गुरुवार रात एक संगीत समारोह में भाग लेकर जालना से औरंगाबाद लौट रहे थे। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।
जाधव ने बताया कि इस हादसे में उदय दंताले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कुछ वर्षो पहले मशहूर रिएलिटी शो 'इंडियन ऑयडल' में भाग लेने वाले गायक राहुल को मामूली चोटें आई हैं। राहुल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल राहुल की सहयोगी अपूर्वा को औरंगाबाद जिले से सटे एस. एन. धूत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह कोमा में हैं।
जाधव ने बताया कि कार चालक दीपक घोरपड़े भी इस हादसे में घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि राहुल ने वर्ष 2006 में हुए 'इंडियन ऑयडल' शो के दौरान शीर्ष दस प्रतिभागियों में जगह बनाई थी जबकि अपूर्वा कुछ वर्षो पहले 'सा रे गा मा पा' रिएलिटी शो में अग्रणी स्थान पर रहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications