बंदूकधारी ने मां को गोली मारने के बाद आत्महत्या की
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वारेन डेविस को एक चिकित्सक ने उसकी मां जेनी डेविस की हालत के बारे में सूचना दी थी। वह जॉन्स हॉपकिन्स अस्पाल में भर्ती थी।
बाल्टिमोर पुलिस आयुक्त फ्रेडरिक बेलीफील्ड ने बताया कि इस सूचना के बाद वारेन डेविस ने आवेश में आकर अपनी बंदूक निकाल ली और चिकित्सक पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक अस्पताल के नियमों के मुताबिक घायल चिकित्सक की पहचान जारी नहीं की गई है। उसका इलाज चल रहा है और उसके जल्दी ही ठीक हो जाने की उम्मीद है।
पुलिस के मुताबिक वारेन डेविस ने बाद में अपनी बंदूक से मां की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। वह घायलावस्था में अस्पताल के बाहर पाया गया था।
पुलिस का मानना है कि डेविस और उसकी मां की मौत हो चुकी है और वह हत्या-आत्महत्या का मामला मानकर इस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications