न्यूयार्क में तूफान से हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बारिश की वजह से हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही स्थगित कर दी गई और रेलगाड़ियां घंटों विलम्ब से चल रहीं थीं।
सड़कों पर बने सबवे पर आवश्यकता से अधिक पानी भर जाने के कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा। वर्षा से जुड़े हादसों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है।
मौसम विभाग ने रेडियो के माध्यम से कहा कि यह तूफान कहीं बाहर से आया है।
बारिश के कारण केनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई पेड़ उखड़ गए थे और तीन ट्रक पलट गए थे। दो ट्रकों की वजह से रनवे पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभी यह स्पष्ट किया जाना है कि बवंडर वास्तव में एक तूफान था या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications