एनजीओ कर्मचारी से 4 लाखरुपये लूटे
पुलिस के अनुसार एनजीओ कर्मचारी मनोज चौधरी अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाईकिल से कल्याणपुर गांव जा रहे थे कि रास्ते में पहले से घात लगाए हुए अज्ञात लोगों ने उनसे हथियारों के बल पर चार लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बताया जाता है कि लुटेरे दो मोटरसाईकिलों पर सवार थे। रोसड़ा थाना के प्रभारी मोहम्मद आरिफ हुसैन ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है और लुटेरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications