जम्मू में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन
विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने 'अमेरिका मुर्दाबाद' और 'साम्राज्यवाद मुर्दाबाद' के नारे लगाए। प्रदर्शन मुख्यत: मस्जिदों के आसपास ही हुए।
जम्मू स्थित जामिया मस्जिद में सबसे भारी विरोध प्रदर्शन हुआ, जहां कुरान के अनादर करने की निंदा की गई और वक्ताओं ने दोषियों को सजा न देने पर अमेरिका को खामियाजा भुगतने की धमकी दी।
जम्मू के मुस्लिम बहुल इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"हमें अभी तक किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है।"
गौरतलब है कि बुधवार को सीमा से सटे मेंधर कस्बे में उस वक्त पांच लोगों की मौत हो गई, जब प्रदर्शनकारी एक ईसाई मिशनरी स्कूल में आग लगाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद सेना को बुलाना पड़ा और हालात पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications