मूर्ति स्थापना के लिए मुस्लिम जमा कर रहे हैं चंदा
गत 14 सितम्बर को जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के कटरा मुहल्ले की एक महिला की बकरी ने शीतला मां के मंदिर में घुसकर उनकी मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी थी। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने हिंदू भाईयों के लिए यह अनूठी पहल की है।
स्थानीय अनीस अंसारी ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा कि हमें महसूस हुआ कि मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद नई मूर्ति स्थापित करने की जिम्मेदारी बनती है।
अंसारी ने कहा कि घटना पता चलने के बाद मुसलमान समुदाय के लोगों ने एक बैठक की जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि मुसलमान लोग चंदा एकत्र करके मंदिर में नई मूर्ति स्थापित कराएंगे।
नई मूर्ति खरादने में करीब 5000 से 6000 रुपयों की जरूरत है। स्थानीय निवासी इरशाद कहते हैं कि हम हर जगह जाकर चंदा एकत्र कर रहे हैं। चंदे के लिए कोई रकम निर्धारित नहीं की गई है। लोग अपनी सामथ्र्य के हिसाब से चंदा दे रहे हैं। अगले कुछ दिनों में नई मूर्ति के मूल्य के बराबर पैसे एकत्र हो जाएंगे।
बरनहाल थाना प्रभारी गुरमुख सिंह ने आईएएनएस को बताया कि घटना के बाद कुछ लोगों ने इलाके में तनाव फैलाने की कोशिश की लेकिन मुसलमानों द्वारा नई मूर्ति स्थापित करने के फैसले से उन तत्वों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications