डीआईजी कार्यालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास

आत्मदाह का प्रयास करने वाले रामानंद शर्मा (50) को गंभीर हालत में जिले के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह शहर के कल्याणपुर मुहल्ले का निवासी है।

रामानंद का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कल्याणपुर थाने की पुलिस कुछ समय पहले लापता हुई उनकी 23 वर्षीय पुत्री को खोजने का प्रयास नहीं कर रही है। वह थाने का चक्कर काटकर तंग आ चुका है। इस संबंध में उसने आला अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन पुलिस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।

कानपुर के पुलिस अधीक्षक कुशहर सौरभ ने आईएएनएस से इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से इंकार करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को आग लगाने वाले रामानंद को जब तक डीआईजी कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मी दौड़कर रोकते और आग पर काबू पाते तब तक उनके गले के आस-पास का हिस्सा और पीठ बुरी तरह से झ्झुलस चुका था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+