प्रणब मुखर्जी कर सकते हैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय के पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि प्रतिनिधिमंडलमें केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम भी शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कोर कमेटी की हुई बैठक में इस बारे में निर्णय लिया गया। उन्होंने वरिष्ठ मंत्रियों प्रणब मुखर्जी, पी. चिदंबरम और रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी के साथ कश्मीर के ताजा हालात और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज भी शामिल हुए।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पार्टी महासचिव अरुण जेटली प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे। वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी या पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी में से कोई एक प्रतिनिधिमंडल का दूसरा सदस्य हो सकता है।

अधिकारी ने बताया कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए संसदीय मामलों का मंत्रालय संसद में प्रतिनिधित्व करने वाली सभी पार्टियों और समूहों से एक सदस्य के नाम का प्रस्ताव देने के लिए कहेगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किए जा रहे कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनिधिमंडल सोमवार को हिंसा ग्रस्त कश्मीर और मंगलवार को जम्मू क्षेत्र का दौरा करेगा।

कश्मीर में जारी हिंसा के खात्मे के लिए उठाए जाने वाले कदमों से पहले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल वहां जाकर स्थिति को सीधे तौर पर समझना चाहता है।

जम्मू और कश्मीर में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने का फैसला बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में लिया गया, जिसमें 39 राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और समूहों ने हिस्सा लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+