माकन का हिन्दी सॉफ्टवेयर बनाने पर जोर
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन, इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (आईबीएम) और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग (सी-डैक) सूचना प्रौद्योगिकी की बड़ी कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में उनसे यह अनुरोध किया।
शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक में कम्प्यूटर पर हिंदी का इस्तेमाल बढ़ाने वाले उपलब्ध सॉफ्टवेयर और उनकी कमियों की समीक्षा की गई।
बैठक का आयोजन हिन्दी दिवस (14 सितंबर) के दो दिन बाद किया गया था। गौरतलब है कि 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा हिन्दी को राज भाषा का दर्ज दिया गया था।
सूचना प्रौद्योगिकी आम लोगों और सरकारी कार्यालयों में हिन्दी को किस तरह आसान बना सकती है। इस पर आधारित एक रिपोर्ट की समीक्षा भी बैठक में की गई। गृह राज्य मंत्री ने तीन समितियों का गठन किया था। जिनमें से एक समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications